मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छ कोटपूतली अभियान शुरु किए भाजपाईयों ने
मोदी जन्मदिन पर कार्यकर्ता नेता ,सब एक रंग में
महेशसिंह तंवर पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में अलग अलग ठंग से बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। मोदी के सपने स्वच्छभारत अभियान को कोटपुतली विधानसभा के कार्यकर्ता व देहात मंडल के सदस्यों मूर्त रुप देने की ओर कदम उठाया हैं। भाजपाईयों ने स्वच्छ कोटपुतली अभियान की शरुवात की। मोदी के जन्मदिन पर अभियान के जरिए आमरास्तों , कोटपुतली चौराहा ,लालबहादुर शास्त्री बाज़ार ,एलबीएस कॉलेज सहित नीमकाथाना मार्ग पर, सफाई की गई। सुबह 8 बजे से शुरु हुआ स्व्च्छता अभियान स्वच्छता का सन्देश सभा में समाप्त हुआ।
मोदी के जन्मदिन पर शहर का गली कोने की सफाई
अभियान में विधानसभा प्रभारी बनवारी लाल यादव ,नगरपालिका चेयरमैन महेंदर सैनी ,एडवोकेट राजेन्द्र रहीसा ,यादराम जांगल ,कैलाश पंसारी ,देवेन्द्र सिंह बनेठी ,एडवोकेट उदयसिंह तंवर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिय़ा। मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में नगरपालिका पार्क में संगोष्ठी की गई। सगोष्ठी में भाजपाईयों ने अपने अपने उदबोधन दिए।
अभियान का उद्देश्य खुले में शौच समाप्त करना, अस्वास्थ्यकर शौचालयों को फ्लश शौचालय में परिवर्तित करना, हाथ से मल सफाई को रोकना, ठोस और तरल कचरे का पुन: उपयोग, लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करना, अच्छी आदतो के लिए प्रेरित करना, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था अनुकूल बनाना आदि शामिल रहा। अभियान के जरिे भारत में निवेश के लिए रुचि रखने वाले सभी निजी क्षेत्रों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करना आदि है । मंडल के सदस्यों ने गोशाला में जाकर दान पुण्य व लोगो को मिठाईयां वितरित की ।