अशोक गहलोत ने की ओलंपिक पदक विजेताओ पर इनामो की बरसात,रजत और कांस्य पदक को 50 ,30 लाख रुपय नकद पुरस्कार
By admin - Mon Aug 13, 11:40 am
- 0 Comments
- 0 views
- Tweet
-
Email
-
Print
मुख्यमंत्री द्वारा लंदन ओलंपिक में भारत के पदक विजेताओं को नकद पुरस्कारों की घोषणा
जयपुर, 13 अगस्त।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लंदन ओलम्पिक खेलों में भारत के लिए दो रजत एवं चार कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। इसके साथ ही राजस्थान की एथलीट कृष्णा पूनिया को भी ओलम्पिक इतिहास में पहली बार महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल राउंड में पहुंचने पर पुरस्कार से नवाजा है।
देश के लिये निशाने बाजी में विजयकुमार और कुश्ती में सुशील कुमार को रजत पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने 50-50 लाख रुपये नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।कांस्य पदक जीतने वालों में महिला मुक्केबाज मेरी कॉम, महिला बेडमिंटन में साइना नेहवाल, निशानेबाजी में गगन नारंग और कुश्ती में योगेश्वर दत्त को 25-25 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने देश और प्रदेश में खेलों के वातावरण को बेहतर बनाने और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिये राजस्थान की कृष्णा पूनिया को भी महिला डिस्कस थ्रो प्रतिस्पर्धा के फाईनल राउंड में पहुंचने पर 21 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
गहलोत ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस साल के बजट में प्रदेश के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की पुरस्कार राशि में 10 गुना बढ़ोतरी की थी।
- 0 Comments
- 0 views
- Tweet
-
Email
-
Print