सुरेन्द्र सिंह की शव यात्रा में शामिल हुईं स्मृति ईरानी, कंधा दिया


अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने यहां अपने करीबी पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह के शव को रविवार को कंधा दिया। सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गई है। उनके शव को अंतिम दर्शन के लिए बरौलिया गांव लाया गया था। दिल्ली से लखनऊ पहुंचने के बाद स्मृति सड़क मार्ग से अमेठी पहुंची, और सुरेंद्र सिंह की शव-यात्रा में शामिल हुईं और उन्हें कंधा भी दिया।

ईरानी इससे पहले सुरेंद्र सिंह के घर जाकर उनकी पत्नी, बेटियों और बेटे से मुलाकात की। उन्होंने कहा, “अब इस परिवार को संभालने की जिम्मेदारी मेरी है। सुरेंद्र के पुत्र अभय सिंह ने कहा कि हमें न्याय मिलना चाहिए। यह मेरी लड़ाई है मैं सर्वोच्च न्यायालय तक जाऊंगी।”

Related posts

Leave a Comment Cancel reply