जयपुर: मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से सेवाओं को त्वरित गति और पारदर्शिता के साथ लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। जिला कलक्टर अपने कामकाज में अधिक से अधिक आईटी का उपयोग कर आमजन को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। राजे बुधवार को कलक्टर-एसपी कांफ्रेंस के पहले दिन दूसरे सत्र को संबोधित कर रही थीं। पहले दिन मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलक्टरों से दस घण्टे से भी अधिक समय तक फीडबैक लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजस्थान बना लीडर…