August 15, 2012

बियानी गर्ल्स कॉलेज में उर्जा 12 की धूम ,छात्राओ ने सीखा बाँडी लैंग्वेज का महत्व

By admin - Wed Jul 18, 11:29 pm

 विद्धाधर नगर स्थित बियानी गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को “ऊर्जा-12”   कार्यक्रम   में विद्यार्थियों ने फिटनेस, मेडिटेषन, डांस, बॉडी लैग्वेज के बारे में जानकारी हासिल की। पर्सनेलिटी डवलपमेंट की 6 दिवसीय कार्यशाला के अन्तर्गत बुधवार को फिटनेस सैशन के दौरान डा. शेखर शर्मा ने मेडिटेशन के माध्यम से रोग मुक्ति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सभी बिमारियों का मुख्य कारण तनाव है। और तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन सबसे सरल उपाय है। मेडिटेशन के विभिन्न प्रकारो के बारे में बताते हुए उन्होने सूर्य नमस्कार करने की 12 विधियों के बारे में बताया। उन्होनें कहा प्रतिदिन इन विधियों से सूर्य नमस्कार करने से हमें सूर्य के समान ऊर्जा मिलती है।

इसी के साथ सॉफ्ट स्किल्स पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अंषुल चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति का अपना एक अलग व्यक्तित्व होता है और वहीं व्यक्तित्व उस व्यक्ति की पहचान होता है। आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और सपनों को पूरा करने की दृढ इच्छा शक्ति ही हमारे व्यक्तित्व को निखार सकती है। बॉडी लैंग्वेज, व्यक्तित्व के विकास में सर्वाधिक अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में छात्राओं के लिए डांस, इंग्लिश स्पीकिंग और कम्यूटर की क्लासेज भी आयोजित की गई। कॉलेज निदेषक डा.संजय बियानी ने बताया कि “ऊर्जा-11” कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें

  • 0 Comments
  • 1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
    Loading ... Loading ...
  • 0 views
  • Tweet
  • Email Email
  • Print Print

Leave a Reply


− two = 6

News Widget