अल्ट्रा वॉयलेट इंडेक्स में बढ़ोतरी गर्मी आन्ध्रा और तेलंगाना में मौतों का बडा कारण

अल्ट्रा वॉयलेट इंडेक्स में बढ़ोतरी गर्मी आन्ध्रा और तेलंगाना में मौतों का बडा कारण

नई दिल्ली: देश के कई हिस्से भीषण लू की चपेट में है और पिछले कुछ दिनों में मरने वालों की संख्या 1900 को छूने को हैं।  सबसे ज्यादा लोगों की मृत्यु आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों में हुई है। वर्ल्ड मेटेरोलाजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) के मुताबिक आंध्र और तेलंगाना में अल्ट्रा वॉयलेट इंडेक्स 12 प्वाइंट पर पहुंच गया। संगठन के मुताबिक इसके 0 से 11 प्वाइंट के बीच रहने पर मौत का खतरा नहीं होता। संगठन के वैज्ञानिको  का कहना है, ‘अगर यू.वी. इंडेक्स 11 से ऊपर जाता है तो इसका मतलब साफ है कि खतरा बहुत बड़ा है। इससे हीट स्ट्रोक और त्वचा की बीमारियां तुरंत घेर लेती हैं। अगर आप 30 से 60 मिनट भी सूर्य के सीधे संपर्क में रहते हैं तो आप पर खतरा मंडराने लगता है।’

 यू.वी. इंडेक्स हर जगह का अलग-अलग होता है और मौसम के अनुसार बदलता रहता है। यही इंडेक्स स्किन कैंसर के मामलों को जांचने में भी एक कसौटी होता है। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगले एक हफ्ते तक इसके भी कम होने की संभावना नहीं हैं। फरवरी में आंध्र और तेलंगाना में यह इंडेक्स 9 प्वाइंट पर था।
मैदानी भागों में उत्तर प्रदेश में के कई जिले 46 डिग्री सेल्सियस के तापमान को पार कर रहे हैं। हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भी तापमान 41 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है और दोनों राज्य में गर्म हवाओं का प्रकोप जारी है।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *