April 17, 2015
New York, NY - 13 °CCloudy - Humidity: 80%

खाने पीने की इन चीज़े को कभी ठंड में न रखे !

By admin - Wed Apr 15, 9:50 pm

कुदरत ने कई ऐसी खाने पीने की चीजें को बनाया है, जो सामान्य तापमान पर भी लम्बे समय तक ताज़ा रहती हैं, इन्हे ठंडे तापमान की जरुरत नही होती. वैसे हम अक्सर खाने-पीने की चीजों को फ्रिज में रखते हैं। यह जरूरी नहीं कि कम तापमान में रखने से सब ताजा ही रहे। प्रकृति ने कई ऐसी खाने की चीेजे बनाई हैं जिन्हे ठंडे तापमान पर रखने से खराब होने की सम्भावना ज्यादा रहती हैं.

  •  ब्रेड : बहुत से लोग ब्रेड के खराब हो जाने के डर से उसे फ्रिज में रखते हैं और उसे कई दिनों तक खाते हैं। ठंडे तापमान में रखी ब्रेड बहुत जल्दी सूख जाती है।
  •  कॉफी : कॉफी को ठंडे तापमान में रखने पर इसका टेस्ट खराब हो जाता है। ठंडे तापमान में रखी कॉफी अपने आसपास के खाने की महक को सोख लेती है।
  •  शहद : शहद को अच्छी तरह सील करके रखा जाए तो इसे ठंडे तापमान में रखने की जरूरत नहीं होती। शहद को ठंडे तापमान में रखते ही इसमें क्रिस्टल बनने लगते हैं।
  •  नीबू, संतरा और मौसंबी : नीबू, संतरे और मौसंबी को कमरे के तापमान पर और किचन में रखना चाहिए।
  •  अचार : अचार में विनेगर ज्यादा होता है। अचार को किचन में रखने पर वह ज्यादा ताजा रहता है। अचार फ्रिज में रखने से अन्य सामान भी खराब हो सकता है।
  •  टमाटर : टमाटर को ठंडे तापमान में रखने से उसका टेस्ट खराब हो जाता है। ठंडी हवा से टमाटर के अंदर की झिल्ली टूट जाती है, जिससे वह मुलायम हो जाता है।
  •  तुलसी : तुलसी को ठंडे तापमान में रखने से यह आसपास रखे सभी खाने की महक को सोख लेती है। तुलसी को पानी में रखना चाहिए, जिससे महक बनी रहती है।
  •  आलू : ठंडे तापमान में आलू को रखने से स्टार्च शुगर में बदल जाता है। आलू को पेपर बैग में घर के ठंडे और अंधेरे स्थान में रखना चाहिए।
  •  लहसुन : आलू की तरह लहसुन को भी ठंडे तापमान में रखने पर खराब हो जाता हैं.लहसुन को हमेशा घर के ठंडे और अंधेरे स्थान पर रखा जाता हैं।
  •  प्याज : प्याज में थोड़ी नमी होती है। ठंडे तापमान में रखने पर उसमें फफूंद लग जाती है। प्याज को हमेशा सूखे और अंधेरे स्थान पर रखकर ताज़ा रखा जा सकता है।
  •  जैतून का तेल : जैतून के तेल को ठंडे तापमान में न रखें। कम तापमान पर ऑलिव ऑयल संघनित हो जाता है और मक्खन की तरह गाढ़ा हो जाता है।
  •  सैलेड ड्रेसिंग : अगर सलाद की ड्रेसिंग में तेल या सिरका मिला हुआ हो तो अन्य मसालों की तरह इन्हें भी फ्रिज के बाहर ही रखा जाना चाहिए।
  • 0 Comments
  • 1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
    Loading...Loading...
  • 0 views
  • Tweet
  • Email Email
  • Print Print

Leave a Reply

News Widget