ॐ गं गणपतये नम,गणेशचतुर्थी के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं

धर्म डेस्क ॐ गं गणपतये नम ,गणेशचतुर्थी के अवसर पर आप सभी को बहुत शुभकामनाएं। ॐ ,गणेशचतुर्थी को भगवान गणेश जन्मदिन के रुप में मानाया जाता हैंं,भगवान गणेश को विघ्न हरण, मंगल करण, गणनायक गणराज ,रिद्धि सिद्धि सहित पधारजो, म्हारा पूरण करजो काज,गणपती बाप्पा मोरया मंगलमुर्ति मोरया के रुप में भी जाना जाता हैं।

गणेशचतुर्थी का महायोग अगले पचास सालों तक नहीं आएगा।

ज्योतिषियों की माने तो हर वर्ष शुक्ल चतुर्थी को मनाए जाने वाला गणेश जन्मोत्सव इस बार दुरुधरा महायोग में होने से बहुत ही शुभ है। माना जा रहा है कि एेसा शुभ महायोग अगले पचास सालों तक नहीं आएगा। यही नहीं गणेश का जन्म दोपहर के 12 बजे का होने से उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए श्रेष्ठ शुभ घड़ी भी इसे ही माना जा रहा है। पंडित अश्विनी दवे से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि दोपहर में लगभग 50 मिनट का समय प्रतिमा स्थापना के लिए सबसे श्रेष्ठ है। यह शुभ घड़ी दोपहर के 12:10 से 1:05 तक रहेगी।

गणेशचतुर्थी पर देशभर में क़ड़ी सुरक्षा

पूरे देशभर में गणेश उत्सव की धूम हैं। महाराष्ट्र में एक बार फिर साल का वो समय आ गया है, जहां पूरा मुंबई ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के नारे लगाता हुआ नज़र आएगा। इस साल सभी गणपति पंडालो में सुरक्षा के भी ख़ास इंतजाम किये गए हैं। सीसीटीवी की मदद से पंडालों में आने वाले भक्तों पर नज़र रखी जा रही है। इसी के साथ मुंबई पुलिस ने भी गणेश उत्सव को लेकर ख़ास तैयारियां की है। सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पर चाकचौबंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *