November 03, 2012

भामाशाह कमल मोरारका की अभिनव पहल, हेरिटेज, हाईटेक नवलगढ़ पालिका भवन का लोकार्पण शुक्रवार को

By admin - Thu Oct 18, 10:39 pm

जयपुर। भामाशाह कमल मोरारका के द्वारा अपने पिता स्व. महावीर प्रसाद मोरारका की स्मृति मे झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ में एक नगरपालिका भवन और उसके साथ एम.आर. मोरारका पार्क भी बनाया गया है। भवन का लोकार्पण व प्रतिमा का अनावरण भी दिनांक 19 अक्टूबर 2012 को किया जाएगा। कमल मोरारका द्वारा किया गया यह कार्य शेखावाटी क्षेत्र में ही नहीं अपितु पूरे राजस्थान के लिए एक अनूठी मिसाल कहा जा सकता है।

नवलगढ़ नगरपालिका भवन हेरिटेज,हाईटेक लुक

पालिका भवम में स्व. एम.आर. मोरारका की 14 फीट ऊँची अष्टधातु की प्रतिमा लगाई गई है। करीब 5 करोड़ की लागत से बने इस तीन मंजिला पालिका भवन में 108 फीट लम्बा क्लाक टावर भी बनाया गया है। हैरिटेज लुक में नजर आ रहा यह पालिका भवन, शहर की सुन्दरता को चार चांद लगा रहा है। आम आदमी के लिए बनी यह भव्य इमारत नवलगढ़ शहर के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

नवलगढ में नेताओ और अभिनेताओ का जमावडा

इस लोकापर्ण समारोह में अति विशिष्ट मेहमानों के आने का कार्यक्रम है। जिसमें मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के राज्यपाल महामहीम रामनरेश यादव, केन्द्रीय मंत्री फारूख अब्दुल्ला एवं महादेव सिंह खण्डेला, भूतपूर्व प्रधानमंत्री  देवेगौडा, पूर्व मंत्री  सी.के. जाफर शरीफ, सांसद  शरद यादव, पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा, सांसद  शत्रुघ्न सिन्हा, सांसद  जावेद अख्तर, सांसद देवी प्रसाद त्रिपाठी, पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ओमप्रकाश चौटाला प्रमुख है। सभी अति विशिष्ट मेहमान शुक्रवार सुबह हेलिकाप्टर से नवलगढ़ पहुंचेगे और सुबह 10ः30 बजे होने वाले लोकापर्ण और प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

  • 0 Comments
  • 1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
    Loading ... Loading ...
  • 0 views
  • Tweet
  • Email Email
  • Print Print

Leave a Reply


six × = 54

News Widget