पाण्डाल हादसा,मुख्यमंत्री ने दिए जांच के निर्देश, प्रभावितो को सहायता राशि की हुई घोषणा

barmer-incident-indiaprime

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर जिले के जसोल कस्बे में रविवार को रामकथा के दौरान आंधी-बारिश से पाण्डाल गिरने से हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जोधपुर के संभागीय आयुक्त श्री बी.एल. कोठारी को घटना की जांच के निर्देश दिए हैं।

मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि

गहलोत ने इस हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन, पुलिस, आपदा प्रबन्धन एवं चिकित्सा अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों एवं उपचार के लिए उचित निर्देश दिए। उन्होंने हादसे के मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपये की सहायता राशि देने के निर्देश प्रदान किए हैं। हादसे में घायलों को भी अधिकतम 2 लाख रूपये की सहायता राशि दी जाएगी।

गहलोत ने इस दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।

मुख्यमंत्री ने रविवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में उच्चाधिकारियों के साथ हुई आपात बैठक में जसोल में हुए हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत देने और निःशुल्क उपचार के लिए जोधपुर संभागीय मुख्यालय से अतिरिक्त चिकित्सा टीमों, नर्सिंग स्टाफ, दवाइयाेंं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पुलिस, प्रशासनिक सहायता एवं आपदा प्रबन्धन व्यवस्था कराने के निर्देश दिये।

गहलोत के निर्देश पर राहत एवं बचाव कार्यों के लिए संभागीय आयुक्त जोधपुर बी.एल. कोठारी और पुलिस महानिरीक्षक जोधपुर रेंज सचिन मित्तल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

Related posts

Leave a Comment