मदन लाल सैनी को सीएम गहलोत समेत कई कांग्रेसी नेताओ ने बीजेपी कार्यालय जाकर दी श्रद्दांजली

political leader

राज्य पाल कल्याण सिंह ने राज्य सभा सासंद स्व. मदनलाल सैनी के निधन पर संवेदना व्यक्त की है।राज्यपाल ने दिवगंत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा सांसद मदन लाल सैनी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गहलोत ने कहा कि सैनी जमीन से जुड़े हुए राजनेता थे। एक सरल, सहज एवं सजग जनप्रतिनिधि के रूप में उन्होंने सदैव अपने क्षेत्र की जनता के हित की आवाज उठाई। राजनीतिक क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने राज्यसभा सांसद स्व. मदन लाल सैनी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विधानसभा के सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. महेश जोशी एवं सरकारी उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी ने भी स्वर्गीय सैनी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है


States, अशोक गहलोत, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मदन लाल सैनी

Related posts

Leave a Comment