केंद्र से आए विशेषज्ञों की टीम ने नगर निगम जयपुर में चल रहे पहचान पोर्टल को सराहा

केंद्र से आए विशेषज्ञों की टीम ने नगर निगम जयपुर में चल रहे पहचान पोर्टल को सराहा
जयपुर। नगर निगम जयपुर में चल रहे पहचान पोर्टल की खूबियों को जानने-समझने भारत सरकार के दो विशेषज्ञ जयपुर आए। दोनों ने पहचान पोर्टल के बारे में जानकारियां जुटाईं, लोगों का फीडबैक लिया। अब यह टीम केंद्र सरकार को अपनी रिपोर्ट पेश करेगी। पहचान पोर्टल की गुणवत्ता और कार्य प्रणाली को देखते हुए इसे केंद्र में लागू किए जाने की सिफारिश की जा सकती है। यह नगर निगम जयपुर के लिए गर्व का विषय है। भारत सरकार के दो विशेषज्ञ गुरुवार को सिविल लाइन जोन, नगर निगम मुख्यालय और महिला चिकित्सालय सांगानेर गेट पधारे और नगर निगम जयपुर के पहचान पोर्टल की कार्यप्रणाली का जायजा लिया।
उन्होंने लोगों से बातचीत की और पहचान पोर्टल के ऑपरेटर्स से इसके बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पहचान पोर्टल के बारे में पूरा विवरण इकट्ठा किया। दोनों विशेषज्ञों ने पहचान पोर्टल की कार्यप्रणाली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार, जन्म-मृत्यु  प्रदीप पारीक भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि नगर निगम जयपुर के पहचान पोर्टल पर जन्म-मृत्यु का पंजीयन होता है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार का स्वयं का जन्म-मृत्यु पंजीयन पोर्टल भी कार्यरत है, पर भारत सरकार पहचान पोर्टल की खूबियों का आकलन कर रही है।

Related posts

Leave a Comment Cancel reply