पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीनस्थ पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा आज संगणित/प्रकाशित सूचना के अनुसार भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत 24 मई, 2017 को 53.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल दर्ज की गई। यह 23 मई, 2017 को दर्ज कीमत 52.64 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल से अधिक है।
रुपये के संदर्भ में भारतीय बास्केट के कच्चे तेल की कीमत 24 मई, 2017 को बढ़कर 3455.43 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 23 मई, 2017 को यह 3410.00 रुपये प्रति बैरल थी। रुपया 24 मई, 2017 को कमजोर होकर 64.86 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर के स्तर पर बंद हुआ, जबकि 23 मई, 2017 को यह 64.78 रुपये प्रति अमेरिकी डॉलर था।
विवरण | इकाई | 24 मई, 2017 को मूल्य (पिछला कारोबारी दिवस अर्थात 23.05.2017) | 16.05.2017 के लिए मूल्य निर्धारण पखवाड़ा (27 अप्रैल, 2017 से लेकर 11 मई, 2017 तक) |
कच्चा तेल (भारतीयबास्केट) | (डॉलर प्रतिबैरल) | 53.28 (52.64) | 49.22 |
(रुपये प्रतिबैरल) | 3455.43 (3410.00) | 3162.88 | |
विनिमय दर | (रुपये प्रतिडॉलर) | 64.86 (64.78) | 64.26 |