पौराणिक और वैश्विक संस्कृति के फ्यूजन से महकी ‘ग्राम की शाम

गंगा- वेयर द वल्र्ड मीट्स
जयपुर: ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2017 के पहले दिन आरएसी ग्राउंड के मुख्य सभागार में शाम को हुई सांस्कृतिक संध्या पौराणिक और वैश्विक संस्कृति के फ्यूजन से महक उठी। भारत और स्पेन के दल ‘सोहिनीमोक्ष वल्र्ड डांस’ ने अपनी मनमोहक फ्यूजन डांस की प्रस्तुति दी और दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
सोहिनीमोक्ष वल्र्ड डांस
‘गंगा- वेयर द वल्र्ड मीट्स’ नामक इस फ्यूजन डांस शो में कलाकारों ने शिव के तांडव से लेकर प्राचीन भारतीय शास्त्रीय नृत्य कोे आधुनिक रंगों में पेश किया। मंत्रोच्चार और वेदों की ऋचाओं पर थिरकते हुए कदमों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राजस्थान की माटी से जुड़े गीतों ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ और ‘मोरनी बागां में बोली आधी रात म’ पर झूमते भारत और स्पेन के कलाकारों ने साबित कर दिया कि भाषाएं और देश भले ही अलग हों, लेकिन सुर और ताल की भाषा एक है।
गु्रप की निर्देशिका सोहनी राय चौधरी की इस कसी हुई प्रस्तुति में दुर्गा के स्वरूप और शिव के तांडव के साथ प्राचीन भारतीय मंदिरों की सांस्कृतिक छटा को बखूबी नृत्य के माध्यम से साकार किया गया। स्पेन के फ्लेमिंको कलाकारों ने  विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिश्रण को सुर-ताल और नृत्य मुद्राओं के माध्यम से इस प्रस्तुति में बखूबी दर्शाया।

Related posts

Leave a Comment Cancel reply