105 गॉंवों की बदल जायेगी तकदीर – राजस्थान रिवर बेसिन अथॉरिटी के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान

जयपुर। राजस्थान रिवर बेसिन अथॉरिटी के अध्यक्ष श्रीराम वेदिरे ने शनिवार को धौलपुर जिले के थर्मल गेस्ट हाउस में बैठक लेकर मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के दूसरे चरण के कार्यो की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजीविका से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बातचीत की तथा उन्हें अभियान में वाटर बजट के काम से जोड़ने के तरीके पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को  श्रीराम वेदिरे को फोन कर इन महिलाओं को वाटर बजटिंग के बारे में प्रशिक्षण देने  के निर्देश दिये थे।

वेदिरे ने धौलपुर जिले में अभियान के दूसरे चरण में स्वीकृत सभी 2105 कार्यों की वर्तमान स्थिति के बारे में एक-एक कर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण काम हुआ तो 39 ग्राम पंचायतों के इन 105 गॉंवों में हमेशा-हमेशा के लिए जल संकट समाप्त हो जायेगा। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने पर सम्बन्धित अधिकारी की जेब से खर्चा वसूला जायेगा क्योंकि इस अभियान के कार्यों की थर्ड पार्टी ऑडिट करवा रहे हैं। उन्हाेंेने वन विभाग के सभी 702 कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कानाराम ने बताया कि 2105 में से 500 काम पूरे हो गये हैं तथा शेष में से ज्यादातर कार्य 15 जून तक पूरे हो जायेंगे। बैठक में अतिरिक्त प्रदान संस्था के संजय शर्मा,मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामरूवरूप चौहान, प्राधिकरण के तकनीकि विशेषज्ञ जे जे रेड्डी, राजीविका के महेश कंषाना व सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment Cancel reply