अमरीश पुरी की जयंती, गूगल ने डूडल बनाकर किया याद

बॉलीवुड अभिनेता अमरीश पुरी की जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर उनको याद किया है। अमरीश पुरी का जन्म 22 जून 1932 को पंजाब राज्य के जालंधर में हुआ था। अमरीश पुरी ज़बरदस्त अभिनय के साथ साथ अपनी दमदार आवाज़ के लिए भी जाने जात्ते थे। अमरीश पुरी ने 1967 में उनकी पहली मराठी फिल्म ‘शंततु! कोर्ट चालू आहे’ आई थी। बॉलीवुड में उन्‍होंने 1971 में ‘रेशमा और शेरा’ से डेब्‍यू किया था।

अमरीश पुरी का निगेटिव किरदार भी दर्शकों को बहुत भाता था। मिस्टर इंडिया, शहंशाह, करण-अर्जुन, कोयला, दिलजले, विश्वात्मा, राम-लखन, तहलका, गदर, नायक, दामिनी जैसी फिल्मों में वह निगेटिव किरदार में थे।

12 जनवरी 2005 को अमरीश पुरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Related posts

Leave a Comment