June 03, 2014

बियानी गर्ल्स कॉलेज की छात्राएं जापान रिसर्च स्टडी से लौटी

By admin - Fri Nov 16, 9:24 pm


जयपुर, 16 नवम्बर। डा. मनीष बियानी के निर्देशन में विद्याधर नगर स्थित बियानी गर्ल्स कॉलेज के इंजिनियरिंग विभाग की 2 छात्राएं वर्षा अग्रवाल और अंकिता पाडिया अपना 15 दिन का रिसर्च प्रोजेक्ट समाप्त कर जापान से जयपुर पहुँचीं।

बियानी गर्ल्स कॉलेज के चेयरमैन राजीव बियानी एवं निदेशक डा. संजय बियानी ने बताया कि बियानी गर्ल्स कॉलेज के इंजिनियरिंग विभाग के 5 वें सेमेस्टर की छात्राएं वर्षा अग्रवाल और अंकिता पाडिया जापान की एकिता प्रिफेक्चरल यूनिवर्सिटी में अपना रिसर्च प्रोजेक्ट पूरा कर वापिस लौटी है।

छात्राओं ने बताया कि जाइंट रिसर्च प्रोजेक्ट के तहत उन्होने इलेक्ट्रोफोरेसिस डी.एन.ए. एनालिसिस विषय पर एकिता प्रिफेक्चरल यूनिवर्सिटी, जापान के प्रो. तकाषी सायतो और टोक्यो यूनिर्वसिटी के डा. मनीष बियानी के निर्देशन में अपना रिसर्च कार्य किया। उन्होने बताया कि इस रिसर्च कार्य का मुख्य उद्देषय डी.एन.ए. एनालिसिस के लिए ट्रांसइल्यूमिनेटर विकसित करना है। उन्होने बताया कि डी.एन.ए. एनालिसिस के लिए जो तकनीक अभी उपलब्ध है, वह बहुत महंगी है और उसमें समय भी बहुत लगता है। लेकिन इस रिसर्च प्रोजेक्ट के अंर्तगत एक ऐसी डिवाइस बनाई गई, जिसके माध्यम से कम समय और कम पैसों में डी.एन.ए. एनालिसिस करवाया जा सकता है। यह पद्धति विषेषकर मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए विकसीत की गर्इ्र है। यह डिवाइस आकार में छोटी होने के कारण आसानी से कहीं भी ले जाई जा सकती है। यह डिवाइस मुख्यत सीवाई-3 डीएनए सैम्पल के लिए बनाई गई है।

इसी के साथ ही छात्राओं ने वहां रोबोट और माइक्रोचिप बनाना सीखा। इसी क्रम में प्रोजेक्ट को आगे बढाते हुए छात्राओं का उद्देष्य ऐसी डिवाइस बनाना है, जिसे माइक्रोस्कोप में फीट करके आसानी से डी.एन.ए. एनालिसिस किया जा सके। चेयरमैन राजीव बियानी एवं निदेशक डा. संजय बियानी ने सभी को शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

  • 0 Comments
  • 1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
    Loading ... Loading ...
  • 0 views
  • Tweet
  • Email Email
  • Print Print

Leave a Reply


1 × = seven

News Widget