मोदी सरकार के चार साल ,बीजेपी मीडिया में बताएगी उपलब्धियां :-आनन्द शर्मा

anand-sharma-bjp-rajasthan

दिनांक 26 मई, 2018। मोदी सरकार के चार साल बेमिसाल, मोदी सरकार की उपलब्धियो को लेकर राजस्थान बीजेपी का मीडिया सेल जोर शोर से प्रचार में लगा हैष। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रमुख मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि 26 मई, 2018 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर पत्रकार वार्ताओं का आयोजन कर जा रहा है। इनके माध्यम से केन्द्र सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं की में मीडिया को जानकारी दी जायेगी। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तम्भ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाया जायेगा।

प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सांसद ,राज्य सरकार के मंत्रियों व पार्टी पदाधिकारियो को यह जिम्मा सौपा गया है।  आयोजन किया जायेगा, जिसमें जयपुर शहर सांसद रामचरण बोहरा, राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. अरूण चतुर्वेदी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन एवं जयपुर देहात अध्यक्ष दीनदयाल कुमावत केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे।

प्रदेशभर में 15 दिवस तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम

आनन्द शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार को 4 वर्ष पूर्ण हुए है और प्रदेश भाजपा के प्रदेशभर में पत्रकार वार्ता, अभिन्दन शुभ यात्रा, स्वच्छता अभियान, प्रभुद्ध नागरिक सम्मेलन, मोदी मैराथन, कमल सन्देश रैली, शक्ति केन्द्र सम्मेलन, ग्राम प्रवास एवं रात्रि चैपाल, बूथ सम्पर्क अभियान के माध्यम से आमजन एवं लाभार्थियों के बीच में जाकर मोदी सरकार की 4 साल बेमिसाल सरकार उपलब्धियों की जानकारी दी जायेगी।

काँग्रेस स्वयं विश्वासघाती पार्टी

प्रदेश मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि काँग्रेस ने गरीबी हटाओं, देश बचाओ का झूठा नारा देकर गरीबी एवं गरीब का मजाक उड़ाया। स्वयं काँग्रेस ने जातिवाद, वंशवाद को फैलाकर देश के साथ विश्वासघात किया। सिक्खों के नरसंहार में काँग्रेस के नेताओं की भूमिका पूरे देश को पता है। भ्रष्टाचार के । से लेकर्र तक कारनामें करने वाली काँग्रेस को विश्वासघात का अर्थ नहीं पता, काँग्रेस तो स्वयं विश्वासघाती है। आज मोदी सरकार ने विश्व पटल पर भारत का नाम ऊँचा किया है और काँग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों को हजम नही हो रही।

Rajasthan, आनन्द शर्मा, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रमुख मीडिया, स्वच्छता अभियान

Related posts

Leave a Comment Cancel reply